NPCI Link To Bank Account Online | घर बैठे बैंक से आधार NPCI लिंक करने का तरीका

NPCI Link To Bank Account Online 2025:- आज के समय में आधार NPCI बैंक से जुड़ा होना काफी ज़रूरी है क्योंकि अगर आपके बैंक अकाउंट से NPCI लिंक नहीं है तो आप आज के समय में चलने वाली नई नई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पायेंगे। इसके अलावा भी आपको कई सारी समस्या देखने को मिल सकती हैं।
बैंक में आधार NPCI को लिंक कराना लोगों को काफी कठिनाई देता है क्योंकि इस काम को कराने के लिए लोगों को अपना काफी ज्यादा टाइम को बर्बाद करना पड़ता है। इसके अलावा उनको इस काम को कराने में काफी सारी परेशानी भी आती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आये है जिससे आप घर बैठे बैंक से आधार NPCI लिंक कर सकते हैं।
NPCI Link To Bank Account Online क्या है ?
NPCI Link To Bank Account Online के बारे में बताने से पहले हम आपको यह बता देते है कि यह है क्या ? ग्राहक द्वारा दस्तावेज जमा करने और बैंक द्वारा उनका सत्यापन करने के बाद ग्राहक का बैंक खाता उसके आधार संख्या से लिंक हो जाता है। आधार संख्या बैंक से लिंक होने के बाद बैंक उसे एनपीसीआई मैपर के साथ अपडेट कर देता है।
बैंक में आधार NPCI को जोड़ने का मुख्य उद्देश्य लेनदेन की आसानी, डिजिटल भुगतान, सुरक्षा और दक्षता में सुधार करना है। अगर आप भी अपने बैंक में NPCI को लिंक करना चाहते है तो आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिये, जिसमे हम आपको घर बैठे NPCI Link To Bank Account Online के बारे में विस्तार से बतायेंगे।
ये भी पढ़े: PM Kisan Tractor Yojana 2025 | सभी किसानों को ट्रैक्टर मिलना शुरू, आवेदन करें
NPCI को बैंक से लिंक करना क्यों ज़रूरी हैं
ऊपर की जानकरी को पढ़ने के बाद आप सोचने लगे होंगे कि NPCI को बैंक से लिंक करना क्यों ज़रूरी है, तो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे पॉइंट बता रहे है जिसको पढ़ने के बाद आप जान सकेंगे के NPCI Link To Bank Account Online करना क्यों ज़रूरी हैं।
- अगर आप अपने बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक करते है तो आप सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- NPCI को बैंक से लिंक करना DBT के लिए बहुत ज़रूरी हैं। ताकि सरकार द्वारा दिए जाने वाले पैसे सीधे आपके अकाउंट में आये।
- अगर आपके बैंक अकाउंट में NPCI लिंक है तो आपको लेनदेन में काफी ज्यादा आसानी होगी।
- NPCI लिंक होने से आपके बैंक अकाउंट की सुरक्षा और भी बढ़ जायेगी साथ ही आप धोकाधड़ी से भी बचे रहेंगे।
- NPCI बैंक से लिंक होने पर आप आपकी लेनदेन की सभी जानकारी पर नजर रख सकते हैं।

Ghar Baithe Bank Se Aadhar NPCI Link Kaise Kare
अगर आप भी अपने बैंक अकाउंट में आधार NPCI को लिंक करवाना चाहते है तो आपको कही पर भी जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपको घर बैठे ही बैंक में NPCI लिंक करने का पूरा तरीका विस्तार से बताने वाले है। घर बैठे NPCI Link To Bank Account Online करने के लिए आपको हमारे नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना हैं।
- सबसे पहले आपको अपने डिवाइस के क्रोम में आ जाना है और वहा से “npci.org.in” वेबसाइट को ओपन कर लेना हैं।
- वेबसाइट खोलते ही आपको नीचे की तरफ एक “consumer” का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
- आप आपको वही पर काफी सारे ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे जिसमे से आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपको सबसे पहले यह चेक करना है के आपको बैंक में NPCI लिंक है या नहीं यह चेक करने के लिए आपको साइड में कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको “Aadhaar Mapped Status” पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपसे आधार नंबर पर Captcha भरने के लिए कहा जाएगा जो की आपको भर कर “Check Status” वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- आब आपके आधार से जुड़े नंबर पर एक OTP आएगा जो की आपको भर कर नीचे “Submit” वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने आपकी बैंक की सारी डिटेल्स आ जायेगी जिसमे से आपको देख सकते हैं कि आपके बैंक से NPCI लिंक है या नही, अगर नहीं अहि तो आपको न्प्सिको लिंक करना हैं।
- NPCI को लिंक करने के लिए आपको साइड में ऊपर की तरफ “Aadhaar Seeding/Deseeding” का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर देना हैं।
- अब आपसे आधार नंबर, बैंक अकाउंट और अपनी बैंक चुनना जैसी जानकरी पूछी जायेंगी जिसको आपको भरकर नीचे “Submit” वाले बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- इस तरह आप घर बैठे बिना कही जाए अपने मोबाइल से ही अपने बैंक में NPCI को लिंक कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: PM Modi AC Yojana 2025 | किस किस को मिलेगा 5 स्टार AC? Apply Online
निष्कर्ष
हमने आपको NPCI Link To Bank Account Online के बारे में काफी विस्तार से बताया है जिसकी सहायता से आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपने बैंक अकाउंट में NPCI को लिंक कर सकते हैं। उम्मीद करता हूँ के आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों और उन लोगों तक तक जरूर भेजें जिसको अपने बैंक में NPCI को लिंक करना हैं।